फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिपुरकलां फलाई ओवर की असुविधा को एक दिवसीय धरने की चेतावनी

विज्ञापन
हरिपुर कलां में फ्लाईओवर को लेकर प्रेसवार्ता करते कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
रायवाला। नेशनल हाईवे पर हरिपुरकलां में बनाए गए फ्लाईओवर से ग्रामीण आबादी को अलग-थलग करने में बरती गई लापरवाही के विरोध में शनिवार को डबल इंजन की सरकार के खिलाफ कांग्रेस एक दिवसीय धरना देगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हरिपुरकलां में फ्लाईओवर से होने वाली परेशानियों के खिलाफ कांग्रेस महासचिव राजपाल खरोला ने प्रेसवार्ता कर समाधान की मांग को लेकर एक दिवसीय धरने की चेतावनी दी है। कांग्रेस नेता राजपाल खरोला ने बताया कि फलाईओवर का निर्माण कर उसे शूरू कर दिया गया है, किंतु इसके निर्माण के समय हाईवे से गांव के सम्पर्क मार्गों को जोड़ने के लिए कोई भी योजना नहीं बनाई गई। इससे ग्रामीण स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राजपाल खरोला ने कहा कि ग्रामीणों को फ्लाईओवर के सहारे अपनी ऋषिकेश विधान सभा पहुंचने के लिए पहले हरिद्वार जिले में प्रवेश करने होगा। जिसके बाद सप्तऋषि चेक पोस्ट से फलाई ओवर पर सवार होकर अपनी विधान सभा में पहुंचने की अतिरिक्त दौड़ लगानी होगी। इसके अलावा कालू सिद्ध मंदिर के पास बनाए गए अंडर पास में मानकों की अनदेखी कर जोख्मि भरा बनाने का अरोप लगाया। इसके अलावा मोतीचूर बस्ती की बीते कई सालों की संपर्क मार्ग से जुड़ने की समस्या की भी अनदेखी की गई है। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान और जिला महिला कांग्रेस से सविता शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रेमकिशोर जुगलान, सुनील कुमार ओझा, सीमा कोटारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें