फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Tue, 03 Mar 2026 02:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
धरना स्थल पर मौजूद बालेंद्र सजवाण: जागरूक पाठक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रानीपोखरी में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय नहीं खोले जाने से नाराज कांग्रेस के एक वार्ड अध्यक्ष द्वारा धरना स्थल पर जाकर आत्मदाह की चेतावनी दी गई है। कांग्रेस ने रानीपोखरी में धरना स्थल पर जाकर विधि विवि के लिए धरना-प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को अपना समर्थन दिया। वार्ड संख्या सात अठूरवाला के कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष और अठूरवाला सांस्कृतिक मंच के सह सचिव बालेंद्र सजवाण ने कहा कि यदि रानीपोखरी में विधि विवि नहीं खोला गया तो आत्मदाह के लिए मजबूर होंगे। वहीं, कांग्रेस द्वारा बताया गया कि भाजपा के एक स्थानीय बूथ अध्यक्ष द्वारा विधि विवि की मांग पूरी नहीं होने पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया गया है। जबकि मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत और भाजपाई अरुण शर्मा ने कहा कि उनके किसी बूथ अध्यक्ष द्वारा इस्तीफा नहीं दिया गया है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पंचम मिंया, अनिल प्रधान, अनुप चौहान, नरेंद्र चौहान, शार्दूल नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें