फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कांग्रेस ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एसडीएम काे ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने छात्र आंदोलन के दौरान विपक्षी नेताओं, सांसदों और छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के प्रयोग और अभद्र व्यवहार पर आक्रोश जताते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे नेता प्रतिपक्ष, सांसदों और अन्य लोगों पर बल प्रयोग करना संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है।
पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह और जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि देश के युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय बल प्रयोग का रास्ता अपना रही है। उन्होंने राष्ट्रपति से पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लेकर संविधान के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने तथा छात्रों के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, मधु जोशी, मदन मोहन शर्मा, चंदन सिंह पंवार, भगवान सिंह पंवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें