ऋषिकेश। दिन-प्रतिदिन आसमान छू रहे घरेलू गैस सिलिंडर के दाम, पेट्रोल, डीजल समेत अन्य चीजों के विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। कांग्रेसियों ने त्रिवेणीघाट से घाट चौराहे तक पैदल मार्च रैली निकाली।
बृहस्पतिवार को युवा कांग्रेस ने त्रिवेणी घाट गांधी स्तंभ पर बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ धरना दिया। कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र व राज्य की गूंगी बहरी सरकार दिनों दिन महंगाई बढ़ाकर आम जनता को लूटने का काम कर रही है। यह सरकार गैस, खाद्य पदार्थ, पेट्रोल, डीजल के दाम रातोंरात बढ़ा रही है। डीजल और पेट्रोल की कीमत बढ़ने से किसान से लेकर युवा व गृहणी तक सब परेशान हैं, सरकार को जल्द से जल्द महंगाई पर लगाम लगानी चाहिए। इस मौके पर राजपाल खरोला, विवेक तिवारी, अजय धीमान, श्याम शर्मा, एकांत गोयल, देवेंद्र प्रजापति, जगत नेगी, जयपाल, बिट्टू, गौरव यादव, शिवा पंडित, विशाल तिवारी, अभिनव मलिक, कृष्णा राजभर, सतीश गुप्ता, हिमांशु कश्यप, मनप्रीत सिंह, गौरव अरोड़ा, गौतम नौटियाल, सौरभ वर्मा, राकेश राजभर आदि मौजूद थे।