फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Thu, 12 Nov 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोईवाला। भाजपा सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर बृहस्पतिवार को डोईवाला में जनजागरण और विरोधस्वरूप हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई। कांग्रेस 30 नवंबर तक चलने वाले अभियान के तहत सरकार के विरोध में बहुमत जुटाते हुए लोगों से हस्ताक्षर लेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक के दौरान सरकार विरोधी हस्ताक्षर अभियान को शुरू किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि जनपद में हस्ताक्षर अभियान वृहद रूप में चलाकर सरकार के खिलाफ आमजन को लामबंद किया जाएगा। उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी संपत्तियों और ऐतिहासिक धरोहरों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है। विधानसभा प्रभारी सोहनलाल रतूड़ी ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से जनता के मुद्दों को उठाकर सरकार से जवाबदेही मांग रही है। नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने कहा कि नगर क्षेत्र में हजारों लोगों को हस्ताक्षर अभियान से जोड़ा जाएगा। हस्ताक्षर अभियान के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज नौटियाल को विधानसभा संयोजक और सुनील बर्मन को नगर स्तरीय अभियान संयोजक मनोनित किया गया है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा, सागर मनवाल, गौरव मल्होत्रा, हेमा पुरोहित, भारतभूषण कौशल, भगवती सेमवाल, जावेद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें