फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पेज पर किया सनातन धर्म का अपमान: भाजपा

Sun, 04 Oct 2026 11:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

भानियावाला में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय सोशल मीडिया पेज पर श्राद्ध पक्ष को लेकर सनातन धर्म का अपमान किया है। जिससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि सनातन धर्म के रीति रिवाजों के अनुसार श्राद्ध पक्ष में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से अपने पिता को तर्पण दिया गया था। लेकिन कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय सोशल मीडिया पेज पर मुख्यमंत्री और सनातन धर्म के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। जिससे साफ है कि कांग्रेस को करोड़ों लोगों की आस्था से कोई मतलब नहीं है। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा कि कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर मुख्यमंत्री के लिए मारीच जैसे शब्दों का प्रयोग किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि कैप्टन स्मिथ मच्छार की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति से लेकर इजराइल प्रधानमंत्री तक ने कैप्टन स्मिथ की बहादुरी की प्रशंसा की है। पीएम मोदी ने भी काफी देर तक अस्पताल में भर्ती इस बहादुर पायलट से बातचीत कर हौसला बढाया है। लेकिन कांग्रेस हाई कमान ने दो शब्द भी उनके लिए नहीं कहे गए हैं। आरोप लगाया कि कांग्रेस एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए इस मामले पर मौन साधे हुए है।
विज्ञापन


इस अवसर पर संपूर्ण रावत, वंदना स्वामी, मनीष क्षेत्री, विनोद शास्त्री, चंद्रभान पाल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें