फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा, किया प्रदर्शन

Wed, 01 Jul 2026 02:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा कि भाजपा के शासन में शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर तहसील में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि पेपर लीक, परीक्षाओं के निरस्तीकरण, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और अनियमितताओं ने करोड़ों युवाओं के भविष्य को संकट डाल दिया है। सालों की मेहनत करने वाले छात्र-युवा आज असुरक्षा, निराशा और मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं।

नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं ने शिक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित और समयबद्ध बनाया जाए।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और वरिष्ठ नेता सागर मनवाल ने तत्काल केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शन में राहुल सैनी, गौरव मल्होत्रा, आरिफ अली, प्रवीण सैनी, मंजू राजपूत, विवेक सैनी, संजीव भट्ट आदि थे। प्रदर्शनकारियों ने मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपति को भी भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें