गांधी स्तंभ पर प्रदेश सरकार की आत्मशांति की कामना करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : RISHIKESH
नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने न्यायालय के आदेश के बाद भी आयुष छात्रों की फीस वृद्धि में लिए गए रुपये ना लौटाने के विरोध में जनजागरण रैली निकाली। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर छात्र हितों के नाम पर मृत हो चुकी सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दून तिराहे से गांधी स्तंभ त्रिवेणीघाट तक रैली निकाली।
कार्यकारी अध्यक्ष शिव मोहन मिश्र व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गौरव राणा ने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है जोकि न्यायालय की अवमानना है। इस अवसर पर मदनमोहन शर्मा, मधु जोशी, विमला रावत, पार्षद शकुंतला शर्मा, पार्षद राकेश सिंह, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, वीरेंद्र सजवाण, गौरव राणा, अमरजीत धीमान, योगेश शर्मा, जगजीत सिंह, अमरदीप सिंह, गौरव यादव, अमित पाल, गौतम नौटियाल, आशु वर्मा, प्रवीन गर्ग, किशनपाल, हरिराम वर्मा, जयपाल सिंह, इमरान सैफी, सहदेव राठौर, दीपक भारद्वाज, धीरज डोभाल, नंदकिशोर जाटव, प्रकाश शर्मा, सौरभ वर्मा आदि मौजूद थे।