जौलीग्रांट। वन्य जीव सप्ताह के अवसर पर बड़कोट रेंज के अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज छिददरवाला में विभिन्न प्रतियोगिताओं और जन-जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में वनों, वन्य जीवों की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। उप प्रभागीय वनाधिकारी ऋषिकेश डॉ उदय नंद गौड ने कहा कि विद्यालय की तरफ से गढ भोज के अंतर्गत विद्यार्थियों को झंगोरे की खीर, रोटाने, अरसे, फाणू आदि पहाड़ी व्यंजन परोसो गए। वन्य जीवों पर आधारित निबंध, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम भी किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपने विचार लिखे। वन क्षेत्राधिकारी बड़कोट गणेश उनियाल वन विभाग के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।