सवारियों को सुरक्षित मंजिल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने के बजाय कुछ बस चालक तेज रफ्तार की होड़ में लगे हैं। बदरीनाथ हाईवे पर विश्वनाथ और हिमगिरी एक्सप्रेस की बसों के बीच आगे निकलने की प्रतिस्पर्धा यात्रियों की सुरक्षा पर भारी पड़ सकती है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
टीजीएमओयू, यातायात कंपनी की विश्वनाथ सेवा और जीएमओयू कंपनी की हिमगिरी एक्सप्रेस की बस चालकों में आगे निकलने की होड़ लगी रहती है। इस कारण भी इन बसों के चालक तेज गति से ओवरटेक करते हैं।
कुछ बस चालकों ने बताया कि विश्वनाथ सेवा और हिमगिरी एक्सप्रेस की बसों में हर दिन आगे निकलने के लिए कंपटीशन होता है। कई बार तेज गति से चल रही बस गलत साइट चली जाती है जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। परिवहन विभाग की ओर से इन बसों के तेज गति से चलने के चालान न काटने, परिवहन विभाग ऋषिकेश और टिहरी की ओर से कीर्तिनगर से ऋषिकेश के मध्य रात्रि चेकिंग न करने से हाईवे पर तेज गति से फर्राटा भर रही बसों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। परिवहन विभाग को विश्वनाथ और हिमगिरी एक्सप्रेस की गति को नियंत्रित करना होगा।
यदि विश्वनाथ सेवा और जीएमओयू कंपनी की बसें हाईवे पर आगे निकलने की होड़ में आगे निकलती हैं तो उन्हें नियंत्रित गति में चलवाया जाएगा। इसके लिए स्थानीय एआरटीओ को परिवहन कंपनियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए जाएंगे। -अनिता चमोला, आरटीओ (प्रवर्तन) देहरादून