फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर अधिकारी पर हमला

Fri, 06 Jan 2017 01:56 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
चैकिंग करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाणिज्य कर चोरी की आशंका में वाहन चेकिंग के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने वाणिज्य कर अधिकारी पर हमले का प्रयास किया। पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम वाणिज्य कर अधिकारी सचल दल संदीप चांदना ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


तहरीर के अनुसार बुधवार रात श्यामपुर फाटक के पास वाणिज्य कर विभाग का सचल दस्ता माल वाहनों की चेकिंग कर रहा था। इसी दौरान चार लोगों ने धक्कामुक्की करते हुए हमले का प्रयास किया। शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। अंधेरा होने के कारण उन्हें पहचाना नहीं सका। चार अज्ञात लोगों पर अभियोग पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें