फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हर महीने कर रहे यूजर चार्ज की वसूली, नहीं उठा रहे कूड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड अंतर्गत फूलचट्टी, रत्तापानी, घट्टूगाड़, मोहन चट्टी, बैरागढ़, खैरखाल, पीपल कोटी, दिउली, नीलकंठ जिला पंचायत पार्किंग, नीलकंठ बाजार आदि क्षेत्रों में कूड़े का उठान नहीं हो रहा है। जबकि क्षेत्र में प्रतिमाह यूजर चार्ज की वसूली की जा रही है। कूड़े के ढेर के पास निराश्रित जानवरों का जमावड़ा लगा हुआ है। कई होटल, रिजॉर्ट और कैंप संचालक कूड़े को जलाकर इसका निस्तारण करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र में संचालित कैंप, रिजॉर्ट और होटलों से प्रतिदिन करीब पांच मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। कूड़े के निस्तारण के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से एक एजेंसी को चयनित किया गया है। एजेंसी की हीलाहवाली के कारण जंगल कैंपों एवं आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन कूड़े का उठान नहीं हो पा रहा है।



ऐसे में कई होटल एवं रिसॉर्ट के आसपास कूड़े के ढेर लग गए हैं। होटल और रिजॉर्ट संचालकों को कूड़ा जलाना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में पर्यावरण प्रदूषण के साथ ही धुंध की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। पर्यटक भी परेशान हो रहे हैं। पंचायती राज विभाग पौड़ी की ओर दिसंबर माह में कूड़े के निस्तारण के लिए टेंडर निकाले गए थे।
विज्ञापन


टेंडर मिलने के बाद संबंधित एजेंसी की ओर से शर्तों के अनुसार कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। जबकि होटल, रिजॉर्ट और जंगल कैंपों से यूजर चार्ज की नियमित वसूली की जा रही है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि संबंधित एजेंसी के पास पर्याप्त संसाधन भी नहीं हैं। जिससे क्षेत्र में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। ग्रामीणों और कैंप संचालकों ने संबंधित एजेंसी का अनुबंध समाप्त कर नई एजेंसी को ठेका देने की मांग की है।



-

कोट



कूड़ा समय से नहीं उठाया जा रहा है, इसकी शिकायत मिली है। संबंधित ठेकेदार को निर्देशित कर जल्द कूड़ा उठवाया जाएगा। भविष्य में समय से कूड़ा न उठने और लापरवाही करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी जाएगी। - दिनेश सिंह रावत, सहायक विकास अधिकारी यमकेश्वर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें