फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सीएमओ ने यमकेश्वर के स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Sun, 20 Sep 2026 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
-आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे सुचारु रखने, मरीजों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश
विज्ञापन

यमकेश्वर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) पौड़ी डॉ. मेघना असवाल ने यमकेश्वर और द्वारीखाल विकासखंड के कई स्वास्थ्य केंद्रों और एमआरपी सेंटर नीलकंठ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे सुचारु रखने, मरीजों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने पीएचसी डाडामंडी, पीएचसी पौखाल, पीएचसी भृगुखाल, सीएचसी यमकेश्वर, पीएचसी लक्ष्मणझूला, पीएचसी दिउली और आयुष्मान आरोग्य मंदिर कस्याली, ठांगर, भड़ेथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, साफ-सफाई व्यवस्था, औषधि भंडार में दवाइयाें की उपलब्धता, लेबर रूम में साफ-सफाई को प्राथमिकता पर बेहतर रखने, आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे सुचारु रखने और मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने, लेबर रूम में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कर संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर जोर दिया। स्टोर में दवाइयों का उचित रखरखाव और डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर, मौसमी बीमारियों की दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए। सभी केंद्रों में तैनात कर्मियों को समय से अस्पताल पहुंचने और रोगी को समुचित उपचार के निर्देश दिए गए। सीएमओ डॉ.मेघना असवाल ने एमआरपी सेंटर नीलकंठ और पीएचसी दिउली में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया।निरीक्षण के दौरान प्राची बडोनी, आयुष, शुभम नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें