केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य भाजपा नेताओं ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। अमित शाह बीएसएफ के विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं की ओर से उनका स्वागत किया गया। 12:20 बजे गृह मंत्री के साथ मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अमित शाह वापस शाम 4:40 बजे एयरपोर्ट पहुंचे और बीएसएफ के विमान से दिल्ली लौटे। उनके साथ सांसद अनिल बलूनी भी दिल्ली रवाना हुए। स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, स्वराज विद्वान, सतीश लखेड़ा, पुनीत मित्तल, मनवीर चौहान, हिमांशु संगतानी आदि शामिल रहे।