फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सीएम धामी ने रक्षा मंत्री व योगी आदित्यनाथ का किया स्वागत

Sat, 07 Feb 2026 01:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर वायु सेना के विशेष विमान से 10:46 बजे दिल्ली से एयरपोर्ट पहुंचे। जबकि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ उनसे पहले ही यूपी के स्टेट विमान से 10:33 बजे एयरपोर्ट पहुंच चुके थे।

एयरपोर्ट से तीनों नेता स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह में शामिल होने के लिए हरिद्वार रवाना हुए। हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रक्षामंत्री दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हुए। स्वागत करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा रुचि भट्ट, जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडि़याल, विधायक उमेश शर्मा, नागेंद्र सिंह, पुनीत मित्तल, बलजीत सोनी, विश्वास डाबर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें