केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग के संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में किया गया, जिसमें पांच केंद्रीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
संभागीय स्तर पर कला उत्सव के अंतर्गत दृश्य कला में न्यू टिहरी टाउन की छात्रा सारथी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऑन द स्पॉट पेंटिंग में पौड़ी की अनुष्का नेगी, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक में अगस्त्यमुनि, कथा वाचन में बीएचईएल हरिद्वार, नाटक में एसएसबी श्रीनगर, नृत्य में टिहरी, समूह गान में हरिद्वार, वोकल म्यूजिक में श्रीनगर के छात्र-छात्राओं का चयन संभागीय स्तर के लिए हुआ है।
मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर एसवी शर्मा ने कहा की इस तरह के कार्यक्रम हमारी कला और संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। प्राचार्य रीता इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा मिलता है। विविधता का प्रदर्शन छात्रों को उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर उप प्राचार्य एसके कुशवाहा, डीपी थपलियाल, रूपल, शशि डाबरा, एसके उपाध्याय, किशन लाल सारस्वत, एसके जोशी, शैलेंद्र त्रिपाठी, मनमोहन सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।