फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका : सौरभ

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

Iअमर उजाला और ऑटो गैलरी होंडा की ओर से नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित
I

Iमहिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 24 महिलाएं सम्मानितI



कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि राज्य के निर्माण से लेकर विकास तक में महिलाओं की अहम भूमिका है। वर्तमान समय में महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिला कर चल रही हैं। उत्तराखंड की आर्थिकी से लेकर घर-परिवार तक की पूरी जिम्मेदारी महिलाएं उठाती रही हैं।



शुक्रवार को अमर उजाला और ऑटो गैलरी होंडा की ओर से देहरादून रोड स्थित जयश्री फार्म में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


इसके बाद श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने स्वस्ति वाचन किया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि स्वरोजगार के क्षेत्र में महिलाएं दमदार उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। सरकार भी कृषि, उद्यान, मत्स्य सहित अन्य विकासपरक योजनाओं से युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 24 महिलाओं को सम्मानित किया गया।





Iइन्हें किया गया सम्मानितI



कुसुम जोशी (नशा उन्मूलन), नीरजा गोयल (पैरा ओलंपिक), डॉ. मंजू बडोला (शिक्षा), निभ्रान्ति महर (केदारनाथ आपदा रेस्क्यू), कविता नेगी (केदारनाथ आपदा रेस्क्यू), प्रभा (केदारनाथ आपदा रेस्क्यू), डॉ. सोरेन कंडारी (चिकित्सा), हेमलता बहन (टीबी उन्मूलन), मधु गर्ग (पर्यावरण संरक्षण), ईशा कलूड़ा चौहान (महिला स्वरोजगार), अधिवक्ता आरती मित्तल (जरूरतमंदों को निशुल्क न्यायिक सहयोग), अधिवक्ता बबीता सिंह (जरूरतमंदों को निशुल्क न्यायिक सहयोग), कुसुमलता रावत (स्वास्थ्य), शिवानी गुप्ता (खेल), रीना उनियाल (महिला स्वरोजगार), साक्षी काला (कला क्षेत्र), राखी पंवार (ग्रामीण विकास), डॉ. निधि उपाध्याय (चिकित्सा), आरती कलूड़ा (जरूरतमंदों की पुलिस सहायता), साक्षी कोडवाल (जरूरतमंदों की पुलिस सहायता), वैशाली सैनी (जरूरतमंदों की पुलिस सहायता), अंजलि शाह (प्रदेश की पहली महिला लोको पायलेट), डॉ. राजलक्ष्मी मूंधरा (चिकित्सा), रितु अग्रवाल (अनाथ बच्चों की शिक्षा व पालन-पोषण) को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन






Iइनका रहा सहयोगI

नारी शक्ति सम्मान समारोह में नगर निगम ऋषिकेश, विद्युत यांत्रिक खंड लोक निर्माण विभाग ऋषिकेश, इनर व्हील क्लब, ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, बंसल नेल्स, जेवीसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बखेटिया मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अलंकार ज्वेलर्स, जयश्री फाॅर्म, आईसीए ऋषिकेश का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें