चित्रकला प्रदर्शनी को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती मेयर अनिता ममगाईं ।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम स्थान पर आने के लिए नगर निगम की ओर से तैयारियां शुरू की जा रही हैं। स्वच्छता सर्वे को लेकर मेयर अनिता मगगाईं ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
मेयर अनिता ममगाईं ने बताया कि 24 नवंबर को आस्था पथ गली नंबर चार में स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता की जाएगी। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर रविवार दोपहर नगर निगम मेयर रविवार की दोपहर निगम अधिकारियों और सेनेटरी इंस्पेक्टरों की बैठक ली। इस प्रतियोगिता का विषय स्वच्छ ऋषिकेश सुंदर ऋषिकेश होगा। बैठक में मेयर की ओर से उनसे स्वच्छता अभियान को लेकर चलाए जा रहे अभियान का फीडबैक लिया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विजेता को 11 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाले उपविजेता को 5100 तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 3100 की इनामी राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में लोगों का अपार जन सहयोग मिल रहा है। वर्ष 2021 के स्वच्छता सर्वेक्षण में निश्चित रूप से सफलता हासिल करेंगे। बैठक मेें सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा, सफाई निरीक्षक प्रशांत कुकरेती, खुमेंद्र, अनीता प्रधान, पंकज शर्मा, गौरव कैंथुल, अक्षय खैरवाल, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।