फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर चमकाने के लिए उठे हाथ

Tue, 08 Dec 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ घंटे के स्वच्छता अभियान में शहर को चकाचक कर दिया। ऋषिकेश पब्लिक स्कूल, प्रेस क्लब और परमार्थ निकेतन के संयुक्त कार्यक्रम में विभिन्न स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स, ऋषि कुमारों और स्वयंसेवियों ने अपने-अपने क्षेत्र को चमकाया। जहां-तहां फैले कूड़े कचरे का सफाया कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सोमवार को अभियान की शुरूआत सुबह 10 बजे ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के प्रांगण से हुई।
विज्ञापन


परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि, पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, एसडीएम अरविंद कुमार पांडेय, आरपीएस प्रबंधक विशन खन्ना, प्रधानाचार्य एसएस भंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता बचन सिंह पोखरियाल, रवि शास्त्री के नेतृत्व में आरपीएस, ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गंगानगर, हनुमंतपुरम, शांतिनगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया।

झाड़ू लगाकर और हाथों से कूड़े कचरे को एकत्रित किया। नगर पालिका के वाहनों ने कचरे का उठान किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष जितेंद्र चमोली ने बताया कि सामूहिक स्वच्छता अभियान सुबह 10 बजे से डेढ़ तक चला। इस दौरान अभियान से जुड़े शहर के विभिन्न स्कूूलों के बच्चों ने अपने आसपास सफाई की। राजकीय इंटर कालेज आईडीपीएल में भी छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन



तहसील परिक्षेत्र में सफाई
स्वच्छता अभियान के तहत एकजुट हुए तहसील कर्मियों ने एसडीएम कार्यालय के पीछे और सभागार के सामने फैली गंदगी को साफ किया। परिसर में उगी झाड़ियों को काटा। स्वच्छता अभियान में तहसीलदार डीके जोशी, नायब तहसीलदार आईडी उनियाल, संग्रह अमीन विक्रम रावत, प्रहृलाद सिंह, पेशकार आदि कर्मी शामिल हुए।


अभियान में शामिल हुए स्कूल
मॉडर्न स्कूल, सीमा डेंटल कॉलेज, ऑटोनामस पीजी कॉलेज, मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल, डीएसबी, एनडीएस, एनजीए, हैप्पी होम, हरिशचंद्र बालिका इंटर कॉलेज, फूटहिल्स एकेडेमी, गुरुराम राय इंटर कॉलेज, साईं बाबा पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, पूर्णानंद इंटर कॉलेज, टीएचडीसी स्कूल, पीएसके इंटर कॉलेज, दून इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, नालंदा शिक्षण संस्थान, एमआईटी के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।


सफाई के लिए सामूहिक प्रयास सराहनीय रहा। अब प्रत्येक महीने इसी तरह से वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की कोशिश रहेगी। - अरविंद पांडेय, उपजिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें