फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पुलिस व युवाओं में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
छिद्दरवाला चौक में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और स्थानीय युवाओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। युवाओं ने पुलिस पर पर कई आरोप लगाए। उनका कहना था कि पुलिस बाइक के कागज छीन कर ले गई और प्रताड़ित भी किया।मामला बुधवार देर शाम की है। रायवाला पुलिस छिद्दरवाला चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को रोक कर उसके वाहन के दस्तावेज मांगे। आरोप है कि पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल के कागजात छिपा लिए और प्रताडि़त किया। इसके बाद स्थानीय युवाओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। युवाओं का कहना था कि पुलिस वाहन चेकिंग के नाम पर स्थानीय लोगों को बेवजह परेशान कर रही है। युवाओं ने पुलिस के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी ने बताया कि लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। छिद्दरवाला में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रोककर गाड़ी के कागज दिखाने को कहा, जिस पर युवा भड़क गए और बहस करने लगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें