फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नियमों का उल्लंघन करने पर 73 वाहनों का काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
परिवहन विभाग की ओर से सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें नौ वाहनों को सीज किया गया है। इसके अलावा अन्य नियमों के उल्लंघन पर कुल 73 वाहनों के चालान किए गए। इन सभी चालकों पर कुल 3.75 लाख रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया।बुधवार को परिवहन विभाग की टीम ने तपोवन, शिवपुरी, नेपाली फार्म, रानीपोखरी, लालतप्पड़, गुमानीवाला आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी ने बताया कि अभियान के तहत नौ ओवरलोड वाहनों के चालान कर सीज किया गया। साथ ही इन सभी वाहनों के चालकों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति भी की गई है। इसके अलावा बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर 12, बिना टैक्स के वाहन चलाने पर सात, बिना फिटनेस वाहन संचालन पर आठ, यात्री वाहनों में ओवरलोड पर छह, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन संचालन पर 32, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर पांच और प्रेशर हॉर्न के प्रयोग पर तीन वाहनों के चालान किए गए। कार्रवाई के दौरान परिवहन कर अधिकारी अनिल कुमार, परिवहन सहायक निरीक्षक विजेंद्र प्रसाद, परिवहन उपनिरीक्षक महताब, जेठू सिंह, आरक्षी जय प्रकाश, आरती, अमन, सुरेंद्र, प्रवर्तन चालक सतेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें