फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दीपावली पर शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी, सड़कों पर कूड़े के ढेर

Sat, 07 Nov 2026 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्राें तक में सफाई व्यवस्था चरमराई, नहीं हो रहा कूड़े का नियमित उठा
विज्ञापन

ऋषिकेश। दीपावली पर्व पर शहर को स्वच्छ रखने के नगर निगम के दावे दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नियमित कूड़ा उठान नहीं होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। इससे स्थानीय लोगों को दुर्गंध और गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं।
मनीराम रोड निवासी अनुराग शर्मा ने बताया कि पिछले दो दिनों से घरों से कूड़ा उठाने वाला वाहन नहीं पहुंचा। घर में कूड़ा जमा होने से दुर्गंध फैलने लगी है। उन्होंने बताया कि पहले कूड़ा वाहन रोजाना आते थे, लेकिन पिछले दो महीने से व्यवस्था बिगड़ गई है। अब वाहन दो दिन के अंतराल पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में मजबूरन लोगों को सड़क किनारे कूड़ा फेंकना पड़ रहा है, जिसे निराश्रित पशु सड़कों पर फैला रहे हैं।
विज्ञापन

काले की ढाल स्थित रंभा नदी के किनारे राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर कूड़े के ढेर लगे हैं। मीरा नगर, बापूग्राम और बाईपास मार्ग पर भी जगह-जगह गंदगी पसरी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुमानीवाला स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में तालाबंदी के बाद से सफाई व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है।
शहर का कूड़ा गोविंद नगर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड के गेट नंबर दो के बाहर डाला जा रहा है। सड़क किनारे जमा कूड़े से राहगीरों को परेशानी हो रही है। त्योहार के दौरान सफाई व्यवस्था की इस बदहाली से लोगों में नगर निगम के प्रति नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दीपावली पर्व के दौरान लगातार छुट्टी होने पर व्यवस्था और ज्यादा गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में नहीं है। यदि नियमित रूप से कूड़ा वाहन संबंधित क्षेत्रों में नहीं पहुंच रहे हैं तो ठेकेदार को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। - शंभू पासवान, मेयर नगर निगम ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें