फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मोबाइल चोरी में चिंदी चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन चोरी के आरोपी को डोईवाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाली राजेश साह ने बताया कि केशवपुरी बस्ती निवासी दीपक ने मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक संदिग्ध नजर आया। पुलिस ने बीते बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अनुज कपिल ऊर्फ चिंदी चोर निवासी केशवपुरी बस्ती के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है। इसी लत को पूरा करने के लिए वह लोगों के घरों में घुसकर मोबाइल फोन चुराता है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी गुंडा अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य कई मामलों में पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें