फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: रिजॉर्ट में चार साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, स्विमिंग पूल में डूबने से हुआ हादसा

Wed, 29 May 2024 04:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश

सार

ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र के एक रिजॉर्ट में चार साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चा बेहोशी की हालत में रिजार्ट के स्वीमिंग पूल में मिला था। बच्चे को उपचार के लिए एम्स लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र के एक रिजॉर्ट में एक चार साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चा बेहोशी की हालत में रिजार्ट के स्वीमिंग पूल में मिला था। बच्चे को उपचार के लिए एम्स लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि पुलिस ने प्रकरण की जांच क लिए तहसील प्रशासन को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Dehradun: बिल्डर साहनी आत्महत्या केस...धोखाधड़ी और जबरन वसूली की धारा जुड़ी, आठवीं मंजिल से कूदकर दी थी जान

बीते रविवार को ग्राम रटवाई, जनपद झालावांड राजस्थान निवासी प्रियांश परिवार के साथ ऋषिकेश क्षेत्र में घूमने आए थे, वह लक्ष्मण झूला क्षेत्र के रिजॉर्ट  में परिवार सहित रुके थे, बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह रूम में जाने लगे तो उनका चार साल का बेटा अदवय कहीं दिखाई नहीं दिया। रिजॉर्ट में काफी तलाश करने के बाद अदवय बेहोशी की हालत में स्वीमिंग पूल में मिला। बच्चे को परिजन व रिजॉर्ट प्रबंधन उपचार के लिए एम्स लाए लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि मामले में प्रथम दृष्टया रिजॉर्ट प्रबंधन की लापरवाही दिख रही है। हालांकि अभी किसी पक्ष की ओर से मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिर भी मानकों आदि जांच के लिए तहसील प्रशासन को लिखा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें