फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Sun, 28 Jun 2026 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। देहरादून मुख्यमंत्री आवास में केआईओ नेशनल कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतकर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से सम्मानित किया गया। उत्तराखंड कराटे एकेडमी के खिलाड़ी वैभव मेंहदीरत्ता को नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वैभव ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल ऋषिकेश बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। एकेडमी के निदेशक और मुख्य कोच राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि वैभव की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने शिष्य की इस उपलब्धि पर गर्व है और यह सफलता प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। इस अवसर पर कृष्णा जाटव, वरदान वर्मा, सुमित कुमार, चिराग धमीजा, आकाश उनियाल, लक्ष्मण साहनी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें