फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाए खाए के संग शुरू हुआ छठ पर्व

विज्ञापन
छठ पूजा को लेकर खरीददारी करते भोजपुरी समाज के लोग। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
नहाए खाए के साथ छठ पर्व का शुभारंभ हो गया है। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में पूर्वांचल मूल की महिलाओं ने बाजार में खरीदारी की। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी हजारों की संख्या लोगों के त्रिवेणी घाट पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। महिलाओं ने बाजार में बांस की बनी टोकरियां, सूप, शृंगार दान, मिट्टी के बर्तन, साड़ियों आदि की खरीददारी की। शाम को घरों में स्नानादि के बाद व्रत रखने वाली महिलाओं ने लौकी और चने को भोजन के रूप मेें ग्रहण किया। उसके बाद प्रसाद की टोकरियां सजाईं।
विज्ञापन

सार्वजनिक छठ पूजन समिति के अध्यक्ष रामकृपाल गौतम ने बताया कि लौकी और चने का सेवन पाचन के लिए काफी अच्छा होता है और इससे शरीर में ताकत भी आती है। शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन महिलाओं का व्रत होता है। सूर्य को अर्घ्य देकर और छठी मैया की पूजा के साथ छठ पर्व के व्रत का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें