फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: चैंपियनशिप खत्म, चैंपियन का फैसला बाकी

Fri, 25 Sep 2026 07:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
-32 स्कूलों के 1400 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा,
विज्ञापन

- प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित होने के बावजूद चैंपियन का एलान नहीं
ऋषिकेश। प्रांतीय युवा कल्याण विभाग की ओर से जीआईसी आईडीपीएल मैदान में आयोजित विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन समाप्त हुए दो सप्ताह बीत चुके हैं लेकिन अब तक चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता की घोषणा नहीं हो पाई है।
12 से 14 सितंबर तक हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विधानसभा क्षेत्र के 32 स्कूलों के 1400 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए जा चुके हैं लेकिन सभी खेलों के प्रदर्शन के आधार पर चैंपियन टीम अथवा विद्यालय के नाम की घोषणा का इंतजार बना हुआ है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों और टीमों का डाटा तैयार कर लिया गया है। इसी आधार पर चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता का निर्धारण किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चैंपियंस ट्रॉफी की घोषणा कर दी जाएगी। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में बड़ी संख्या में स्कूली खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया था। ऐसे में खिलाड़ियों और विद्यालयों को अब चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम परिणाम का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चैपिंयस ट्राफी की घोषणा के लिए विजेताओं का डाटा तैयार कर लिया गया है। जल्द ट्राॅफी की घोषणा कर ली जाएगी। संदीप वर्मा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, डोईवाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें