फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष पहुंचे एम्स, कर्मियों की समस्याएं सुनीं

Thu, 15 Oct 2026 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थान के अधिकारियों से मुलाकात कर सफाई कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करने और उनके सामाजिक-आर्थिक कल्याण को आगे बढ़ाने की बात कही। सफाई कर्मचारियों के सशक्तीकरण की दिशा में आयोग के प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं, कार्य परिस्थितियों और उनके कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। मकवाना ने संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को नियमित स्तर पर सुना जाए। समाधान की दिशा में त्वरित कदम उठाएं ताकि सफाई कर्मचारियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। मकवाना ने सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से संस्थान में सेवाएं दे रहे हाउस कीपिंग कर्मचारियों से सीधी बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी सुना और कार्यप्रणाली को देखा। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के वेतन संबंधी मामलों, ईपीएफ, मेडिकल संबंधी सुविधाओं और हेल्थ रिकाॅर्ड आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन

इससे पूर्व संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह, प्रो. सौरभ वार्ष्णेय, गोपाल मेहरा, प्रो. पुनीत धमीजा, डॉ. पूजा भदौरिया, डाॅ. रवि कुमार, डाॅ. ईशांत कुमार, डाॅ. अजीत प्रियम, डाॅ. श्रीलोय मोहंती, अखिलेश बेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें