फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सीडीओ ने ट्रांजिट कैंप का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। मुख्य विकास अधिकारी देहरादून अभिनव शाह ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रांजिट कैंप की सफाई व्यवस्था, तीर्थयात्रियों का पंजीकरण, स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉलों पर यात्रियों को दिए जा रहे भोजन के दाम के बारे में जानकारी ली। साथ ही निशुल्क भोजन के बारे में उन्होंने नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी से जानकारी ली। नगर आयुक्त ने बताया कि प्रतिदिन 12:30 बजे तीर्थयात्रियों को भोजन दिया जाता है। पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था है। कैंप परिसर में विश्राम स्थलों पर कूलर भी लगाए गए हैं। इस अवसर पर विनोद पुरोहित, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें