फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आर्यन प्रधानमंत्री और अन्वेशिका बनीं कन्या भारती प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र सांसद और कन्या भारती के विभिन्न पदों पर चुनाव हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने बताया कि प्रधानमंत्री पद पर आर्यन जाटव, कन्या भारती प्रमुख अन्वेशिका, सेनापति प्रियांशु भट्ट, खुशी चौधरी, छात्र न्यायाधीश सत्यम राणा, मानसी यादव, संसदीय कार्य मंत्री रुद्र प्रताप, प्रिया राणा, अनुशासन प्रमुख मयंक अग्रवाल, स्तुति गोयल निर्वाचित हुए हैं। विद्यालय प्रबंध समिति उपाध्यक्ष नवल कपूर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा और मालवीय नगर पार्षद राजेश कोठियाल, पार्षद मुस्कान चौधरी, विद्यालय अभिभावक समिति अध्यक्ष कुलदीप टंडन और प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने संयुक्त रूप से सभी पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों और छात्र सांसदों व कन्या भारती के सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर नागेन्द्र पोखरियाल, वीरेंद्र कंसवाल, रजनी गर्ग, पंकज मिश्रा, नरेंद्र खुराना, रामगोपाल रतूड़ी, कर्णपाल बिष्ट, राजकुमार यादव आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें