फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Fri, 25 Dec 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थनगरी में अर्द्धकुंभ 2016 के मद्देनजर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद रहेगी। स्टेशन पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती के अलावा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनेके लिए खुफिया कैमरे भी लगाए जाएंगे। केंद्रीय मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद आरपीएफ ने इसकी कवायद शुरू भी कर दी है।
विज्ञापन


13 जनवरी को पहले स्नान से अर्द्धकुंभ का आगाज होगा। तीर्थनगरी में रेलवे स्टेशन पर स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ने की संभावना के चलते रेलवे पुलिस फोर्स आरपीएफ ने सुरक्षा व्यवस्था को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। अर्द्धकुंभ में स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स और संसाधनों की व्यवस्था के लिए केंद्रीय मुख्यालय को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है।

आरपीएफ चौकी इंचार्ज वीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि अर्द्धकुंभ के लिए एक निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक, चार सहायक निरीक्षक, 22 हेड कांस्टेबल और 25 कांस्टेबल तैनात होंगे। अतिरिक्त फोर्स की आमद एक जनवरी 2016 को होगी। उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर संदिग्धों की निगरानी के लिए चार अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


ट्रेन की आमद और रवानगी के दौरान यात्रियों और संदिग्धों के सामान की तलाशी के लिए नियमित अभियान चलेगा। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।


चलनी है तीन नई ट्रेनें
अर्द्धकुंभ में यात्रियों की सुविधा के लिए तीन नई ट्रेनों का संचालन होना है। ऐसे में रेल सेवा से यात्री तीर्थनगरी पहुुंचेंगे। स्टेशन अधीक्षक आरपी मीणा ने बताया कि तीन नई ट्रेनों के साथ पिछले कई महीनों से बंद चार लोकल ट्रेनों का भी संचालन शुरू होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें