फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने हटाए स्टेशन से किराए के सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से हटाए गए सीसीटीवी कैमरे - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
कांवड़ मेले के दौरान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए लगाए गए किराए के 16 सीसीटीवी कैमरे निकाल लिए गए हैं। यह कैमरे बीती 23 जुलाई को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मुरादाबाद संदीप कुमार रविवंशी ने मेले को देखते हुए किराए पर लगवाए थे। इनका कंट्रोल रूम आरपीएफ पुलिस चौकी में बनाया गया था। बीती 29 अगस्त को कंपनी का रेलवे के साथ करार खत्म हो गया। लिहाजा, कंपनी कर्मचारियों ने इन कैमरों को यहां से हटा लिया है। एक बार फिर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था ऊपर वाले के भरोसे है।
विज्ञापन

चार कैमरे, रिकॉर्डिंग किसी में नहीं
रेलवे स्टेशन पर परमानेंट नौ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, इनमें से पांच को सीनियर सेक्शन इंजीनियर टेलीकॉम ने कांवड़ मेला से पूर्व ही हटा लिया था। वर्तमान में यहां चार सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है, लेकिन इनमें से किसी में रिकॉर्डिंग नहीं होती।
कुंभ के लिए भेजा है 32 कैमरों का प्रस्ताव
ऋषिकेश। आरपीएफ चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कुंभ के लिए रेलवे की ओर से 32 सीसीटीवी कैमरों का प्रस्ताव भेजा गया है। इस मेले के दौरान भारी संख्या में श्रद्घालु ऋषिकेश पहुंचते है। जैसे ही प्रस्ताव पास होगा, कैमरे लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें