फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पुराने पुश्तों के ऊपर ही बना थी सीसी रोड, बारिश में बही

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग की ओर से चार महीने पहले बनाई सीसी रोड चंद्रभागा नदी के कटाव से कई जगहों पर बह गई। विभाग ने ढालवाला मोटर पुल से चंद्रभागा नदी के किनारे ट्रांजिट कैंप तक करीब एक किमी लंबी सीसी रोड बनाई थी। कई स्थानों पर पुराने पुश्तों के ऊपर ही सीसी रोड बना डाली। सीसी रोड की सुरक्षा इंतजाम नहीं किए जाने से एक ही मानसून की बारिश में टूट गई।
विज्ञापन




चारधाम यात्रा के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों के लिए सिंचाई विभाग ने ढालवाला स्थित चंद्रभागा मोटरपुल से चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप तक सीसी रोड बनाई थी। रोड के निर्माण पर करीब 4.70 करोड़ रुपये खर्च हुए। कई स्थानों पर पहले से ही पुश्ते बने थे। सिंचाई विभाग ने पुराने पुश्तों के ऊपर ही सीसी रोड बना दी। रोड की सुरक्षा के कोई इंतजाम न होने से चंद्रभागा नदी के कटाव से सीसी रोड कई मीटर बह गई है। अब विभाग लीपापोती में जुटा है। नदी की धारा मोड़ने के लिए पोकलेन मशीनें लगाई गई हैं। स्थानीय निवासी भुवन चंद फुलारा, संतोष कुमार ने बताया कि सिंचाई विभाग ने सीसी रोड बनाते वक्त सुरक्षा इंतजाम की अनदेखी की। सिंचाई विभाग की लापरवाही से सरकारी बजट पानी में बह गया।






पुश्तों के निर्माण के लिए करीब सात करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली। सीसी रोड के अंदर पानी घुसा और रोड क्षतिग्रस्त हो गई। - अनुभव नौटियाल, एसडीओ, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें