फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: वन विभाग ने 125 बीघा भूमि से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ने लच्छीवाला वन रेंज क्षेत्र के वनवाह बीट में 125 बीघे भूमि पर वन गुर्जरों की ओर से किया अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाए जाने से हड़कंप रहा। बृहस्पतिवार को लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल के नेतृत्व में वन विभाग की टीम वनवाह क्षेत्र पहुंची। यहां लंबे समय से वन गुर्जरों ने आरक्षित वन क्षेत्र की जमीनों पर अतिक्रमण किया था। जिसको लेकर वन विभाग ने कार्रवाई की। जेसीबी से झोपड़ियां को ध्वस्त किया गया। वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर वनवाह आरक्षित क्षेत्र से 125 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें