टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल वसूली की व्यवस्था पूरी तरह से कैशलेस हो जाएगी। टोल प्लाजा की ओर से सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता कर लिया गया है। अब फास्टैग अथवा यूपीआई से भुगतान करने के बाद ही वाहन आगे जा सकेंगे।
डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए टोल प्लाजा पर आज से गुजरने वाले वाहनों को फास्टैग या यूपीआई के माध्यम से ही भुगतान देना पड़ेगा। यातायात को सुचारु और बेहतर बनाने के लिए कैशलेस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। इससे टोल वसूली को भी गति मिलेगी। साथ ही वसूली प्रक्रिया भी पारदर्शी बन जाएगी। लच्छीवाला टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर मनीष नेगी ने बताया कि बुधवार से टोल प्लाजा कैशलेस हो जाएगा। टोल शुल्क फास्टैग और यूपीआई के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। नकद भुगतान नहीं लिया जाएगा।