फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद शौकत अली समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। घर में घुसकर मारपीट करने व धमकी देने के आरोप में ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने नगर निगम पार्षद सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि बबीता देवी पत्नी स्व. राम कुमार सैनी निवासी बैराज कॉलोनी ऋषिकेश ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि बीते शुक्रवार रात 10:45 बजे वे अपने घर पर बच्चों के साथ बैठी थी। तभी उनका भाई रोता हुआ घर में आया। पूछने पर उसने बताया कि बैराज कॉलोनी में ही रहने वाले परवेज अंसारी ने शराब के नशे में उसकी पिटाई कर दी है। जैसे ही वह घर से बाहर आई तो इस दौरान परवेज, उसकी मां और स्थानीय पार्षद शौकत अली, गोलू व साजिया उनके घर पर आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि घर में मौजूद परिवार के सदस्यों को उन्होंने ईंट, लाठी से पीटना शुरू कर दिया। जिसमें उनके मायके आई बेटी प्रिया, उसकी नौ माह के पुत्री, दूसरी बेटी अंजलि जो गर्भवती है को भी पीटा। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्षद शौकत अली और अन्य लोगों ने उन्हें यह घटना पुलिस को न बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित परवेज अंसारी, उसकी मां, पार्षद शौकत अली, गोलू व साजिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें