स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत एम्स परिसर में रैली निकालते एम्स अधिकारी और कर्मचारी। स
ऋषिकेश। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत एम्स ऋषिकेश की ओर से विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। डीन एकेडमिक प्रो. जया चतुर्वेदी ने बताया कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के माध्यम से नीति-निर्माण सहित महिलाओं और उनके परिवारों के समग्र स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार लाने तक के प्रभावी कदम उठाए गए हैं। पखवाड़े भर तक आयोजित इस अभियान में ऋषिकेश के अलावा रायवाला, भोगपुर, रानीपोखरी आदि क्षेत्रों में 25 से अधिक स्क्रीनिंग और विशेष शिविरों आयोजन किया गया, जबकि 11 हजार से अधिक महिलाओं ने स्वास्थ्य क्षेत्र की विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया।