सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास में स्वदेशी सामानों की खरीददारी का संकल्प लेते छात्र
ऋषिकेश। आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वदेशी सप्ताह के तहत विवेकानंद योग सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ शिक्षिका रजनी गर्ग ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के महत्व पर चर्चा करते हुए इनके प्रयोग के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत, वरिष्ठ आचार्य मनोज पंत ने आत्मनिर्भरता और छात्रों की प्रतिभा विकास पर जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान टाटा बिल्डिंग इंडिया स्कूल निबंध प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नरेंद्र खुराना, लक्ष्मी चौहान, वीरेंद्र कंसवाल, यशोदा भारद्वाज आदि शामिल रहे। संवाद