फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: चौथे दिन भी श्रीनगर रूट पर बसों का संचालन प्रभावित

Sat, 19 Sep 2026 08:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टरों के विरोध के चलते गिनी-चुनी बसें ही चलीं, रुद्रप्रयाग और सोनप्रयाग के यात्रियों को नहीं मिली सीधी सेवा
विज्ञापन

टिहरी-उत्तरकाशी रूट पर संचालन सामान्य
चौथे दिन भी श्रीनगर रूट पर बसों का संचालन प्रभावित
ऋषिकेश। बस संचालन को लेकर ट्रांसपोर्टरों के बीच चल रहे विवाद के चौथे दिन भी ऋषिकेश से श्रीनगर-कर्णप्रयाग रूट की बस सेवाएं प्रभावित रहीं। एकल मार्ग संयुक्त रोटेशन की गिनी-चुनी बसें ही श्रीनगर के लिए रवाना हुईं। अधिकांश बसों में श्रीनगर तक की ही सवारियां बैठाई गईं, जबकि कई यात्री रुद्रप्रयाग और सोनप्रयाग जाने वाले थे। विवाद की आशंका को देखते हुए चालक-परिचालकों ने श्रीनगर से आगे की सवारियां बैठाने से परहेज किया।
विज्ञापन


विरोध का असर टीजीएमओयू और यातायात कंपनी की विश्वनाथ सेवा पर भी पड़ा। श्रीनगर के आसपास के अन्य रूटों पर भी बस सेवाएं प्रभावित रहीं। इससे पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं, टिहरी-उत्तरकाशी रूट पर बसों का संचालन अन्य दिनों की तरह सामान्य रहा। इस रूट पर विवाद का कोई खास असर देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें