- लखनऊ, कानपुर और रुपैडिया रूट करीब एक सप्ताह रहे प्रभावित, हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच भी ठप रही सीधी बस सेवा
- कांवड़ यात्रियों की भीड़ के चलते बस संचालन पर पड़ा असर
ऋषिकेश। कांवड़ मेले के दौरान बस संचालन प्रभावित होने से रोडवेज के ऋषिकेश डिपो को करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ। करीब एक सप्ताह तक लखनऊ, कानपुर और रुपैडिया रूट की बसों का संचालन बंद रहा, जबकि हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच भी यातायात प्रभावित रहा। कांवड़ यात्रियों की भीड़ के चलते हरिद्वार से नजीबाबाद, मुरादाबाद और बरेली मार्ग पर यातायात दबाव रहा। वहीं बरेली-कानपुर रूट पर भी भीड़ के कारण ऋषिकेश से लखनऊ, ऋषिकेश-वाया-बरेली-कानपुर और रुपैडिया रूट की बसों को नहीं भेजा गया। पुलिस ने हरिद्वार से आगे भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई और इन रूटों की बसों को हरिद्वार में रोककर वापस ऋषिकेश भेज दिया।इस दौरान हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच सीधी बस सेवा बंद रहने से आय प्रभावित हुई। रोडवेज बसों को मोतीचूर पार्किंग तक भेजा जा रहा था। पीक सीजन में रुपैडिया, लखनऊ और कानपुर रूट की एक बस से करीब 50 से 60 हजार रुपये प्रतिदिन की आय होती है।
-
इंसेट-
दिल्ली रूट पर बसों का संचालन से बढ़ने लगी आय
- कांवड़ यात्रा के बाद बुधवार से दिल्ली रूट पर बसों का संचालन शुरु हो गया है। बसों का संचालन शुरु होने से रोडवेज की आय बढ़ने लगी है। इससे करीब प्रतिदिन दो से तीन लाख का इजाफा हो रहा है। दिल्ली रूट की सभी बसों का संचालन शुरु कर दिया गया है।
कोट-
- रोडवेज को कांवड़ मेले के दौरान करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ। कांवड़ के दौरान हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में रोडवेज की आय बढ़ेगी।
- अबरार अहमद, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी रोडवेज डिपो
-