फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सिलोगी-देवीखेत रूट पर एक सप्ताह से बस का संचालन ठप

Mon, 10 Aug 2026 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- कांवड़ यात्रा में नीलकंठ मार्ग पर भारी वाहनाें के प्रवेश पर प्रतिबंध
विज्ञापन

- कांवड़ यात्रियों की भीड़ के चलते बस-टैक्सी संचालन पर रोक, मंगलवार से सेवा बहाल होने की उम्मीद
मुनिकीरेती पुलिस ने ब्रह्मपुरी से जीएमओयू बस को लौटाया
ऋषिकेश।नीलकंठ यात्रा मार्ग पर कांवड़ यात्रियों की भीड़ के चलते करीब एक सप्ताह से सिलोगी-देवीखेत, ऋषिकेश-सिलोगी और कोटद्वार रूट पर बसों का संचालन बंद है। भारी वाहनों और नीलकंठ की ओर जाने वाली बसों-टैक्सियों पर पुलिस की रोक के कारण ग्रामीण अपने गांवों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार से इन रूटों पर बस सेवा दोबारा शुरू हो सकती है। कांवड़ियों के दोपहिया वाहनों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने नीलकंठ मार्ग पर बस और टैक्सी संचालन रोक दिया था। करीब पांच दिन पहले ऋषिकेश से सिलोगी होते हुए कोटद्वार जा रही जीएमओयू की बस को मुनिकीरेती पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी से लौटा दिया था। इसके बाद जीएमओयू ने यात्रियों के टिकट का किराया वापस कर दिया। उसी दिन देवीखेत-सिलोगी रूट की बस सेवा भी निरस्त कर दी गई थी। बस सेवा बंद होने से सिलोगी, देवीखेत समेत मार्ग से जुड़े गांवों के लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार से संचालन शुरू होने की संभावना से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कोट-
करीब पांच दिन पहले मुनि की रेती पुलिस की ओर से ऋषिकेश से कोटद्वार जा रही जीएमओयू की बस को ब्रह्मपुरी से लौटा दिया गया था। उस दिन देवीखेत जाने वाली बस को भी कैंसिल कर दिया गया था। तब से संचालन बंद है। उम्मीद है कि मंगलवार से संचालन होगा। - भगवान सिंह रावत, स्टैंड प्रभारी, जीएमओयू, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें