फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बस ऑपरेटरों में हुए विवाद से पर्वतीय क्षेत्रों में प्रभावित रहा बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
- संयुक्त रोटेशन की मात्र छह बसें गई श्रीनगर तक, दिनभर संचालन ठप रहने से परेशान रहे यात्री
विज्ञापन

ऋषिकेश। देहरादून से पर्वतीय रूटों पर जीएमओयू और रूपकुंड पर्यटन विकास समिति की बसों को परमिट देने के बाद से हुए विवाद के कारण शुक्रवार को पर्वतीय क्षेत्रों में बसों का संचालन प्रभावित रहा। कई रूटों पर बसों का संचालन न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगाें ने रोडवेज बसों और टैक्सियों से आगे तक का सफर तय किया।
बुधवार और बृहस्पतिवार को देहरादून से पर्वतीय क्षेत्रों में जा रही जीएमओयू और रूपकुंड पर्यटन विकास समिति की बसों को अन्य कंपनी के बस मालिकों, निदेशकों और चालक-परिचालकों ने उन्हें समय सारिणी का उल्लंघन करने और अपनी सवारियों को बैठाने पर आपत्ति जताते हुए रोक दिया था। बस कंपनियों में विरोध के कारण जीएमओयू और रूपकुंड पर्यटन विकास समिति की बसों का संचालन ठप रहा। जीएमओयू और रूपकुंड की बसें न तो पर्वतीय क्षेत्रों में गई और न ही पर्वतीय क्षेत्रों से ऋषिकेश आ पाईं। इस कारण कई रूटों पर बसों का संचालन ठप रहा। इसी के साथ ही टीजीएमओयू की बसों का भी संचालन ठप रहा। टिहरी उतरकाशी रूट पर बसें नहीं चल पाईं। वहीं, ऋषिकेश से पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाली संयुक्त रोटेशन की 13 बसों में मात्र छह बसें ही संचालित हो सकीं। विरोध के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में गई कई बसें वहीं फंसी रहीं। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि स्थिति सामान्य होने पर ही बसों को नीचे बुलाया जाएगा। बताया जा रहा है कि जो बसें ऋषिकेश से कर्णप्रयाग जा रही थी उनमें से कुछ बसों को श्रीनगर में खाली करवाया गया।
विज्ञापन


मारपीट की आशंका, ड्राइवर बस ले जाने को नहीं तैयार
- ऋषिकेश से पर्वतीय रूटों पर जाने वाली बसों के चालक मारपीट की आशंका होने पर बस ले जाने को तैयार नहीं है। बस चालकों को मारपीट का भय सता रहा है। इससे भी संचालन प्रभावित रहा।

टिकट काउंटरों पर रहा सन्नाटा
-विवाद की स्थिति के बाद आईएसबीटी स्थित जीएमओयू और टीजीएमओयू के टिकट काउंटर पर सन्नाटा पसरा रहा। टीजीएमओयू की टिहरी उत्तरकाशी रूट पर भी संचालन ठप रहा। अन्य दिनों में टीजीएमओयू के काउंटर से लोग टिकट लेते थे। पूछताछ के लिए जाते थे। लेकिन काउंटरों से कर्मचारी गायब होने से यात्री भी परेशान रहे। वहीं जीएमओयू का भी काउंंटर बंद रहा।
विज्ञापन

-
सुलह के लिए बैठकों का दौर जारी-
-बस ऑपरेटरों के मध्य विवाद के बाद बैठकों का दौर जारी रहा। टीजीएमओयू, यातायात, एकल मार्ग रोटेशन के अध्यक्ष और निदशेकों की आईएसबीटी स्थित संयुक्त रोटेशन के कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। वहीं, जीएमओयू और रूपकुंड पर्यटन विकास समिति की जीएमओयू कॉम्लेक्स में बैठक हुई। इसमें अन्य कंपनियों के अध्यक्षों और निदेशकों को बुलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें