फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: रायवाला में बाइक सवार को बचाने के फेर में पुल पर लटकी बस, बड़ा हादसा टला

Sat, 03 Oct 2020 12:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायवाला(देहरादून)

सार

  • नेपाली फार्म तिराहे के पास सौंग नदी पुल पर हादसा, बस में सवार सभी लोग सुरक्षित
  • हादसे के बाद लगा कई किलोमीटर लंबा जाम, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
विज्ञापन
पुल पर लटकी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर नेपाली फार्म तिराहे के पास सौंग नदी पुल पर बाइक सवार को बचाने के फेर में सवारियों से भरी एक बस का अगला पहिया पुल की रेलिंग तोड़कर पुल से बाहर निकल गया। गनीमत रही कि बस सही समय पर रूक गई।

विज्ञापन


वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसे के बाद हाईवे पर कई किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात बहाल किया। 


शुक्रवार दोपहर ऋषिकेश से हरिद्वार की ओर आ रही एक निजी बस के सौंग नदी पुल से गुजरते समय हादसे का शिकार होते-होते बच गई। बस चालक ने बताया कि पुल से गुजरते समय बस के सामने अचानक से एक बाइक चालक आने के चलते उसे ब्रेक मारने पड़े। ब्रेक लगतेे ही बस का अगला टायर घिसटकर पुल की रेलिंग तोड़कर बाहर निकल गया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि बस सही समय पर रूक गई, जिससे बस पुल से नीचे गिरने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। बस चालक सहित सभी सवारियों को सुरक्षित उतार लिया गया। पुल पर हुई घटना के बाद हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। 

वीकेंड के चलते बाहरी राज्यों से वाहनों की अचानक बढ़ी संख्या के चलते नेपाली फार्म से लेकर रायवाला बाजार तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बस को मशीन की मदद से हटाने के बाद पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। थानाध्यक्ष हेमंत खंडूडी ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें