बड़ासीग्रांट रामलीला में लंका दहन का हुआ मंचन: समिति
जौलीग्रांट। बड़ासीग्रांट में आयोजित की जा रही रामलीला में लंका दहन का मंचन किया गया। श्रीराम की आज्ञा पाकर हनुमान समुद्र लांघकर लंका में प्रवेश करते हैं। हनुमान अशोक वाटिका से फल तोड़कर खाते हैं। जिस पर राक्षण उनका विरोध करते हुए युद्ध करते हैं। युद्ध में रावण का पुत्र अक्षय कुमार मारा जाता है फिर मेघनाद से उनका युद्ध होता है। मेघनाद ब्रह्मास्त्र का प्रयोग कर हनुमान को बंदी बनाकर रावण के दरबार में ले जाता है। रावण के आदेश के बाद हनुमान की पूंछ में आग लगा दी जाती है। जिसके बाद हनुमान रावण की सोने की लंका जला देते हैं। हनुमान सीता को श्रीराम की मुद्रिका भी देते हैं। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, जिला पंचायत सदस्य मीना मनवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, समिति अध्यक्ष दिनेश चुनारा, महेंद्र भट्ट, सुभाष मनवाल, जितेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद