ऑपरेशन के बाद निखिल को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया
विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। स्कूल के सभी विद्यार्थी और शिक्षक अपने स्कूल के इस होनहार को लेकर चिंतित हैं। छात्र के पिता संजय कोठियाल ने कहा कि फरीदाबाद में ऑपरेशन के बाद निखिल को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। नली की मदद से पेय पदार्थ दिया जा रहा है। निखिल जेईई की तैयारी में जुटा हुआ था।
निखिल ने स्कूल से टॉप किया है। जब वो वार्षिक समारोह में पुरस्कार लेने नहीं पहुंचा तो उसके बारे में पता चला। पूरा स्कूल और शिक्षक अपने होनहार छात्र के साथ खड़े हैं। उसकी हर संभव मदद की जाएगी।
-नम्रता शर्मा, प्रधानाचार्य, द होराइजन स्कूल
ये भी पढ़ें...Almora Bus Accident: किसी के माथे का सिंदूर उजड़ा तो किसी का भाई चल बसा...बराथ गांव में एक साथ जलीं कई चिताएं
आर्थिक विषमताओं का सामना कर रहे संजय के पुत्र निखिल ने टॉप कर गांव का नाम रोशन किया है। गांव के सभी लोग रिश्तेदार आदि इस होनहार के परिवार को हर संभव मदद देने में जुटे हुए हैं।
-महेश कुकरेती, ग्राम प्रधान कुडियाल