- सुरक्षित है ऋषिकेश से गोविंदघाट का सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। हेमकुंड साहिब की यात्रा में अभी तक 2.28 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधक ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि 25 मई से श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू हुई थी। 22 मई को 11 बजे ऋषिकेश लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा से श्रद्धालुओं के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। कहा कि श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पूरे उत्साह और भक्ति के साथ जारी है। सिख धर्म के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थों में से एक श्री हेमकुंड साहिब है। बरसात में ऋषिकेश से गोविंदघाट तक का पर्वतीय मार्ग सुरक्षित है। इस मार्ग पर अन्य दिनों की तरह वाहनों का संचालन हो रहा है। यात्रा मार्ग की तुरंत सफाई करने से यात्रा सुरक्षित हुई है। कहा कि हेमकुंड घाटी में ब्रह्मकमल सहित रंग-बिरंगे फूल खिले हुए हैं। हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर को बंद होंगे।