ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. पीएलएमएस परिसर में दो दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस पुस्तक मेले में देश के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध पब्लिशर, डिस्ट्रीब्यूटर एवं पुस्तक विक्रेता भाग लेंगे। मेले में हिंदी, अंग्रेजी,विज्ञान,कला,वाणिज्य आदि सहित विभिन्न विषयों की हजारों पुस्तकें प्रदर्शित की जाएंगी, जिनमें साहित्य, इतिहास, विज्ञान, प्रतियोगी परीक्षा, शोध, प्रबंधन, शिक्षा एवं धर्म-अध्यात्म से संबंधित पुस्तकें प्रमुख होंगी। परिसर के पुस्तकालय प्रभारी डॉ. दिनेश चंद्र गोस्वामी ने बताया कि 26 और 27 नवंबर को आयोजित होने वाले इस पुस्तक मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शोधार्थियों में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें एक ही स्थान पर नवीनतम एवं गुणवत्तापूर्ण पुस्तकें उपलब्ध कराना है। मेले में पुस्तकों पर विशेष छूट भी दी जाएगी।