फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हार्ट अटैक से पुलिसकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। कोतवाली लक्ष्मणझूला की नीलकंठ चौकी में तैनात मुख्य आरक्षी आशुतोष रावत (47) की सोमवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। आशुतोष रावत को रविवार दोपहर से सीने में दर्द था। रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद चौकी परिसर में उन्हें तेज दर्द हुआ और वह अचेत हो गए। चौकी प्रभारी विजय थपलियाल एवं साथी पुलिसकर्मी उन्हें निजी वाहन से एम्स ऋषिकेश ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मूलरूप से चमोली निवासी आशुतोष रावत वर्ष 2002 में पुलिस में भर्ती हुए थे। वह पिछले एक वर्ष से नीलकंठ चौकी में तैनात थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह नीलकंठ मंदिर आने वाले बुजुर्गों, दिव्यांगों और जरूरतमंद श्रद्धालुओं की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनके निधन पर कोतवाली लक्ष्मणझूला के पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें