फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गंगा में डूबे राजस्थान के युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। गंगा से शुक्रवार को दो शव बरामद हुए। इनमें से एक की शिनाख्त जोधपुर राजस्थान निवासी श्याम जांगिड़ (20) के रूप में हुई है जो बीती 8 जून को मुनिकीरेती के तपोवन स्थित साईं घाट पर नहाते समय गंगा में डूबा था। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि गंगा में डूबे लोगों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को पशुलोक बैराज से दो शव बरामद हुए हैं। एक की शिनाख्त हो गई है। जबकि, अज्ञात शव करीब आठ से 10 दिन पुराना है। मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें