फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ओवरब्रिज के नीचे मिला अधेड़ का शव

Wed, 01 Jul 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज के नीचे एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से स्टेशन परिसर में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि मृतक के पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को 108 एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय उपजिला चिकित्सालय की मोर्चरी भिजवा दिया, जहां पहचान के लिए शव सुरक्षित रखा गया है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी है। जीआरपी प्रभारी प्रीति सैनी ने बताया कि लोगों से पूछताछ के साथ ही रेलवे स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें